Mon. Nov 23rd, 2026

कोरोना ने भाजपा के एक और विधायक की जान ली

दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में देश भर में 4 लाख 14 हजार 433 नए कोरोना संक्रमित मिले है। इस दौरान 3,920 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ा है। महाराष्ट्र जहां संक्रमण की दर पर थोड़ा ब्रेक लगा था अब फिर वहां संक्रमण तेज हो गया है। इस बीच कोरोना की चपेट में आकर भाजपा के एक और विधायक दल बहादुर कोरी का निधन हो गया है। वे सलोन विधानसभा से विधायक थे। उत्तरप्रदेश में वे चौथे विधायक हैं जिनका कोरोना से निधन हुआ है।
दल बहादुर एक सप्ताह पहले ही कोरोना से संक्रमित हुए थे। उन्हें लखनउ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार की सुबह उनका निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *