Sun. May 31st, 2026

युवा सितार वादक प्रतीक चौधरी का कोरोना से निधन

मुंबई। कोरोना से संगीत और फिल्म जगत को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है। मशहूर सितार वादक प्रोफेसर प्रतीक चौधरी का भी कोरोना से निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही उनके पिता पंडित देबू चौधरी का भी कोरोना से निधन हो गया था। देश के जाने-माने संगीतज्ञ पद्मभूषण राजन मिश्र का भी हाल ही में कोरोना से निधन हुआ है।
फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का भी कोरोना के कारण हाल ही में निधन हुआ है। वहीं फिल्म अभिनेत्री श्रीपदा भी कोरोना से हार चुकी हैं। फिल्म जाने भी दो यारो, जुनून, भूमिका जैसी कई चर्चित फिल्मों में संगीत देने वाले संगीतकार वनराज भाटिया का भी 93 साल ककी उम्र में निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed