Wed. Nov 18th, 2026

मामूली विवाद में छोटे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र में मंगलवार को मामूली विवाद में एक युवक ने कुल्हाड़ी से अपने छोटे भाई की हत्या कर दी।
अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव में दो भाइयों शिवमोहन और राममोहन के बीच सहन को लेकर सुबह विवाद शुरू हुआ जिसमें बड़े भाई शिवमोहन ने गुस्से में कुल्हाड़ी से छोटे भाई पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन घायलावस्था में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने सूचना पर हत्या का मामला दर्ज कर बड़े भाई को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर लिया है। साथ ही विवेचनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *