Sun. Nov 22nd, 2026

चकराता अपडेट : मलबे से मिला एक शव, तीन लापता लोगों की तलाश जारी, तीन लोग मलबे में दबे

देहरादून। चकराता में बादल फटने के बाद लापता हुए एक व्यथ्कत का शव बरामद हो गया है। दो लड़कियों की तलाश जारी है। सीएम तीरथ सिंह रावत ने ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि प्रभावितों को मदद पहुंचाने सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया है कि इस घटना में चार लोग लापता हैं जबकि तीन लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है।राहत दलों ने 32 वर्षीय मुन्ना का शव बरामद किया है जबकि 13 वर्षीय साक्षी व काजल तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक देहरादून जिले के जौनसार बाबर के क्वासी क्षेत्र में बिजनाड खड्ड नामक स्थान पर बादल फटने की घटना में तीन लोगों के गायब हो गए। इस घटना में कुछ पशुओं के भी बह जाने की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *