Mon. May 25th, 2026

आयुर्वेद से ईर्ष्या करने वाले कर रहे हैं रामदेव को बदनामः बालकृष्ण

हरिद्वार। आचार्य बालकृष्ण ने रामदेव को निशाना बनाने पर इसे साजिश बताया है। पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि बाबा रामदेव कोरोना में जान गंवा चुके चिकित्सकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे थे, लेकिन उनके खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है। बालकृष्ण ने कहा कि हम मॉडर्न चिकित्सा का सम्मान करते हैं। उसकी मदद भी लेते हैं। लेकिन कुछ लोग योग और आयुर्वेद को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते। यही लोग साजिश के तहत स्वामी रामदेव को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *