Fri. May 1st, 2026

सीएम तीरथ सिंह रावत पहुंचे रूद्रपुर, ईएसआईसी चिकित्सालय का निरीक्षण, कोरोना संक्रमितों से मुलाकात

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रूद्रपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां ईएसआईसी अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने कोविड केयर सेंटर में कोरोना संक्रमितो से बात भी की। उन्होंने लोगों से पूछा कि उन्हें उपचार और सुविधाओं में कोई परेशानी तो नहीं। सीएम यहां कोरोना की स्थिति की अधिकारियों के साथ समीक्षा को निकल गए हैं।

उनके साथ तमाम भाजपा नेता और विधायक भी हैं। कार्यक्रम में सीएम के नजदीक जाकर उनके साथ फोटो खिंचवाने के माह में भाजपा नेताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की जमकर धज्जियां भी उड़ाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *