Wed. Nov 18th, 2026

कविता कौशिक का बोल्ड अवतार, फैन ने कहा- ‘पानी में आग लग जाएगी’

मुंबई। टीवी शो ‘एफआईआर’ में इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला के रोल से मशहूर हुईं अभिनेत्री कविता कौशिक असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी बिकिनी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करने के कुछ ही देर में इस पर हजारों लोगों ने लाइक किया।
तस्वीर में कविता समंदर किनारे हैं और ब्लैक बिकिनी पहने हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है और सनग्लासेस लगाए हुए हैं। कविता अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘ब्यूटीफुल मैम’। एक अन्य ने लिखा, ‘पानी में आग लग जाएगी’। एक फैन ने कहा- ‘सिजलिंग’। एक फैन ने कहा कि ‘आप तो पानी में भी आग लगा दो।‘कविता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर योगा करते हुए तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। बीते दिनों कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर ये तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो व्हाइट बिकिनी में एकदम किलर लुक में हैं।
‘बिग बॉस’ को बताया था फेक
कविता ‘बिग बॉस 14’ में भी आई थीं। शो में घरवालों से उनकी कुछ खास नहीं पटी थी। रुबीना दिलैक से झगड़े के बाद वह शो छोड़कर चली गई थीं। शो से बाहर आने के बाद कविता ने ‘बिग बॉस’ को फेक रियलिटी शो बताया था। उन्होंने शो पर जाने का पछतावा जताया था और कहा कि इस शो से उनकी छवि खराब हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *