Wed. Jun 10th, 2026

काठगोदाम -​हैड़ाखान मार्ग पर आटो-पिकअप की भिड़े, आटो चालक की मौत, दो घायल

हल्द्वानी। काठगोदाम-हैड़ाखान मोटर मार्ग पर ऑटो और पिकअप में हुई भिड़ंत में आटो चालक की मौत हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक और उसमें में सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान ऑटो चालक की मौत हो गई है, जबकि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।घटना कल शाम की है।
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि उन्हें किसी ने फोन पर हादसे की खबर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑटो चालक ने दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑटो हैड़ाखान से काठगोदाम आ रहा था, जबकि पिकअप काठगोदाम से हैड़ाखान की ओर जा रहा था। तब ही दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई। घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed