Tue. Nov 24th, 2026

सागर में बारिश पर ब्रेक:मानसून की दस्तक के बाद नहीं हुई बारिश, उमस और चुभन भरी धूप से लोग हलाकान

सागर जिले में मानसून की दस्तक के बाद बारिश पर ब्रेेक लग गया है। पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं होने से वातावरण में उमस बढ़ी है। वहीं सुबह से मौसम शुष्क रहने से तल्ख धूप खिल रही है। इस वर्ष समय से पहले सागर में 11 जून को मानसून ने दस्तक दी। इसके बाद कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। लेकिन तीन दिनों से बारिश नहीं हो रही है। जिले के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है। बारिश नहीं होने से उमसभरी गर्मी और चुभन पैदा करने वाली धूप से लोगों के हाल बेहाल है।

मंगलवार को सुबह से सागर का मौसम शुष्क रहा। तेज धूप खिली। वातावरण में उमस रही। इस दौरान सुबह से सागर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की दस्तक के बाद मौसम का मिजाज बदल रहा है। मानसून की रफ्तार धीमी हुई है। इस कारण कुछ सागर में बारिश रुकी है। हालांकि सागर जिले में इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना है। आगामी 48 घंटों में सागर जिले में बारिश को दौर शुरू होने की उम्मीद बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed