Sat. Nov 21st, 2026

बिहार में जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू, दिन में मिली छूट; खुलेंगे दुकान और दफ्तर

पटनाः बिहार में कोरोना के मामले कम होने के बाद अब लोगों को धीरे-धीरे लॉकडाउन से राहत मिलने लगी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में कोरोना प्रतिबंधों में 16 जून से 22 जून तक एक हफ्ते के लिए ढ़ील देने का एलान किया है. हालांकि राज्य में नाइट कर्फ्यू शाम 8 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा. क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है.

रात के आठ बजे से सुबह के पांच बजे तक रहेगा कर्फ्यू

अब नई गाइडलाइन के तह बिहार में दुकानें शाम के छह बजे तक खुली रहेंगी. वहीं सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों को शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दे दी गई है. हालांकि नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. समय में बदलवा किया गया है. अब रात के आठ बजे से लेकर सुबह के पांच बजे तक ही नाइट कर्फ्यू रहेगा.

मंगलवार को नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा “कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गई. अगले 1 सप्ताह तक अर्थात दिनांक 16.06.21 से 22.06.21 तक प्रतिबंधों में ढील देते हुए अब सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय 5 बजे अप0 तक, दुकाने एवं प्रतिष्ठान 6 बजे अप0 तक खुली रहेगी. रात्रि कर्फ्यू संध्या 8 बजे से प्रातः 5 बजे तक लागू रहेगा.

नीतीश कुमार ने खुद लिया था राजधानी पटना का जायजा

कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद राजधानी पटना में निकलकर स्थितियों का जायजा लिया था. उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और नियमों के पालन को लेकर अपील की थी. लगातार बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की घटती संख्या को देखते हुए अनलॉक-2 में कुछ छूट दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *