Thu. Jun 25th, 2026

कानपुर हत्याकांड / गैंगस्टर विकास दुबे के घर को प्रशासन ने जेसीबी से ढहाया, 8 पुलिसवालों को मारने के बाद 2 दिन फरार है

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे का तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने विकास दुबे के बिठुर स्थित घर को गिराने का फैसला लिया है। जिसके बाद कानपुर स्थित यह घर गिराया जा रहा है। इसके साथ ही विकास दुबे की तलाश में पुलिस की 20 टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं। इन सभी इलाकों में विकास के परिवार वाले रहते हैं।

पुलिस ने अब तक इस मामले में पूछताछ के लिए 12 लोगों को हिरासत में लिया है। जिससे कि जल्द से जल्द विकास दुबे को पकड़ा जा सके। विकास दुबे के नेपाल भागने की भी आशंका है, लिहाजा लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस भी अलर्ट पर है। विकास दुबे को लेकर नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट कर दिया गया है। यहां नेपाल से जुड़ी 120 किमी की सीमा है, चार थाने हैं, हर जगह फोटो चस्पा कर दी गई है, एसएसबी के अधिकारियों से बात हो गई है जिले के बॉर्डर पर भी अलर्ट है और जांच की जा रही है।

वहीं पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। ये सभी वे लोग हैं जिन्होंने पिछले 24 घंटे में विकास दुबे से बात की थी। विकास से बात करने वाले लोगों में कुछ पुलिस वालों के नंबर भी हैं। इसलिए इस बात की भी आशंका जाहिर की जा रही है कि जब पुलिस की टीम विकास दुबे से पूछताछ के लिए निकली थी तो किसी ने फोन कर इस बात की जानकारी पहले ही दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed