Fri. Nov 20th, 2026

CM तीरथ सिंह रावत आज भी दिल्ली में रुकेंगे

देहरादून: मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे का आज तीसरा दिन है।  मुख्यमंत्री CM तीरथ सिंह रावत की पार्टी नेतृत्व से साथ एक और दौर की हो सकती है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से जुड़े अहम सियासी फैसले दिल्ली दरबार में अटके हुए हैं। सबकी निगाहें दिल्ली पर लगी हैं। आधी रात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बृहस्पतिवार की शाम देहरादून लौटना था। पर अचानक उनकी वापसी का कार्यक्रम टल गया।

अभी यह रहस्य बना है कि आखिर पार्टी के केंद्रीय नेताओं से उन्हें क्या दिशा-निर्देश मिले हैं। मुख्यमंत्री CM खेमे का कहना है कि तीरथ सिंह रावत उपचुनाव में जाएंगे और अब गेंद चुनाव आयोग के पाले में है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव और उपचुनाव को लेकर हुई है चर्चा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *