Mon. May 4th, 2026

अब ONLINE होगा निगम टैक्स का भुगतान:छिंदवाड़ा में नगर निगम का टैक्स जमा करने के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, ऑनलाइन कर सकेंगे भुगतान

कोरोना संक्रमण काल में नगर निगम ने शहर के करदाताओं के लिए नई व्यवस्था की शुरुआत की है। इसके तहत अब ऑनलाइन माध्यमों से करदाता घर बैठे निगम के बकाया करों का भुगतान कर सकेंगे। शहरवासियों को संक्रमणकाल में भीड़-भाड़ से राहत देने के लिए नगर निगम ने इस हाईटेक व्यवस्था की शुरुआत की है।

नगर निगम आयुक्त हिमांशु सिंह ने बताया कि शहर के करदाता अपनी संपत्तिकर का भुगतान अब फोन पे के माध्यम से भी कर सकेंगे। इसके लिए एप में जाकर उपभोक्ता को रिचार्ज एंड पे बिल के विकल्प को चुनना होगा। उसमें सी ऑन ऑप्शन के माध्यम से म्यूनिसिपल टैक्स में जाकर ई-नगर पालिका विकल्प पर क्लिक करने के उपरांत स्थानीय निकाय के चयन का ऑप्शन आएगा।

इसमें संपत्ति आईडी भरने के बाद करों का भुगतान किया जा सकेगा। निगम आयुक्त ने बताया कि इस नई व्यवस्था से लोगों को अब मुख्य कार्यालय और जोन कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि वे घर बैठे ही टैक्स भर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *