Mon. May 25th, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, सामूहिक नेतृत्व में लड़ेंगे 2022 का चुनाव

देहरादून।  उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी 2022 का चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी। मीडिया से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने का निर्णय कर चुकी है। वर्ष 2002, 2007 व 2012 में पार्टी ने ऐसे ही चुनाव लड़ा और दो चुनाव में उसे जीत मिली। इसी फार्मूले पर पार्टी आगे बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी ने ठोस रोडमैप तैयार किया था, लेकिन नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश के असमय निधन से इसमें बाधा पहुंची है। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली की घोषणाएं चुनावी जुमला है। कांग्रेस जनता से जो भी वादे करेगी, उसे घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। सत्ता में आने पर पार्टी उन पर निश्चित तौर पर अमल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *