मौसम का मिजाज:बारिश और हवा से उमस कम हुई, लेकिन तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा

इंदौर में मानसून फिर सक्रिय होने का असर शहर पर भी हुआ। रविवार को दिनभर में 9.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इसे मिलाकर अब तक 125.1 मिलीमीटर यानी 4.9 इंच बारिश हो चुकी है। शहर के हर हिस्से में अलग-अलग समय पर पानी बरसा।
आगे क्या…दो से तीन दिन मौसम इसी तरह का रहेगा। बारिश होने से उमस से राहत मिलेगी।
औसत से आधी ही बारिश… इस वक्त तक 9 इंच के करीब बारिश हो जाना थी, लेकिन आंकड़ा 4.9 इंच तक ही पहुंचा है। औसत से आधी ही बारिश हुई है।
तालाबों का जलस्तर स्थिर…बिलावली की क्षमता 34 फीट है तो यशवंत सागर की 19 फीट। इनमें क्रमश: 22 व 13 फीट पानी बचा है। दोनों से जल आपूर्ति होती है।