Fri. Jun 13th, 2025

पानीपत में बारिश:तीन दिन के इंतजार के बाद झमाझम बरसे बदरा, 4 डिग्री कम हुआ तापमान, चुभती गर्मी से मिली राहत

पानीपत में तीन दिन के इंतजार के बार फिर से मौसम ने करवट ली है। सोमवार को सुबह से ही झमाझम बारिश देखने को मिली। जिस कारण लोगों को तपती गर्मी और उमस से राहत मिली है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान में 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवाओं की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचेगी। मौसम विभाग ने 22 जुलाई तक अच्छी बारिश के आसार बताए हैं।

पानीपत में बीते मंगलवार से मानसून की बारिश शुरू हुई थी। तीन दिन कभी तेज और कभी रिमझिम बारिश होने के बाद से गर्मी फिर अपने चरम पर पहुंची। जिस कारण अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। तपती गर्मी के साथ उमस ने भी लोगों को परेशान किया। बारिश न होने से किसानों की भी चिंता बढ़ गई थी।

अब सोमवार सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाला। पहले हल्की फिर करीब 9:40 बजे से तेज बारिश शुरू हुई। बारिश के कारण तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं सुकून दिया।

22 जुलाई तक अच्छी बारिश के आसार
हरियाणा कृषि विज्ञान मौसम विभाग के सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाने के साथ अच्छी बारिश की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। विभाग ने 22 जुलाई तक अच्छी बारिश के आसार बताए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed