Thu. Nov 26th, 2026

राज कुंद्रा और प्रदीप बख्शी की चैट में बड़ा खुलासा, अश्लील फिल्मों से ऐसे करते थे मोटी कमाई

नई दिल्ली । फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने डर्टी फिल्मों के अवैध निर्माण के मामले गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के साथ ही अब कई चौंकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को 19 जुलाई सोमवार को देर रात गिरफ्तार किया था और उनकी गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही एक अन्य गिरफ्तारी भी हुई है। मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया थी फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच मुंबई ने अश्लील फिल्मों के निर्माण और इनसे संबंधित कुछ ऐप्स के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जब कड़ियां जुड़ती गई तो मुख्य साजिशकर्ता के रूप में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की गई है।

प्रदीप बख्शी की चैट से खुलासा, करते थे मोटी कमाई

क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक राज कुंद्रा और प्रदीप बख्शी की चैट से कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। प्रदीप बख्शी ब्रिटेन में रहते हैं और राज कुंद्रा के रिश्तेदार हैं। ब्रिटेन में उनकी एक कंपनी केनरिन प्रोडक्शन हाउस भी है। प्रदीप बख्शी अपने रिश्तेदार और इस कंपनी के चेयरमैन होने के अलावा राज कुंद्रा के बिजनेस पार्टनर भी हैं। राज कुंद्रा और बख्शी के बीच सनसनीखेज Whatsapp चैट से पता चलता है कि पैसे का लेन-देन कैसे किया गया और अश्लील सामग्री के माध्यम से बड़ी कमाई की गई। यह Whatsapp पर एक ग्रुप है, जिसमें अन्य नाम भी बातचीत में शामिल हैं।

कई अश्लील फिल्मों के लिए किया था करार

Whatsapp चैट से पता चलता है कि राज कुंद्रा के पूर्व पीए उमेश कामत भारत में केनरिन प्रोडक्शन हाउस के एजेंट के रूप में काम करते थे और इस कंपनी ने कई एजेंटों से अश्लील फिल्मों के लिए अनुबंध दिया और फंडिंग की सुविधा प्रदान की। गौरतलब है विवादास्पद मॉडल और अभिनेत्री गहना वशिष्ठ और उमेश कामत ने केनरिन प्रोडक्शन हाउस एक अश्लील फिल्म बनाई थी चैट से पता चलता है कि एडवांस पेमेंट मिलने के बाद गहना और कामत अश्लील फिल्में बनाने के अपने काम पर लग जाते थे और ईमेल आईडी या Wetransfer के माध्यम से केनरिन प्रोडक्शन हाउस को ऐसी सामग्री भेजते थे। बाद में इन अश्लील फिल्मों को सोशल मीडिया ऐप हॉटशॉट पर अपलोड किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed