Thu. Nov 26th, 2026

मौसम का मिजाज:सुबह बूंदाबांदी के बाद दिनभर छाए रहे बादल, आज से फिर बारिश के आसार

ग्वालियर मानसून ट्रफ लाइन पंजाब की तरफ शिफ्ट होने से बुधवार को बारिश नहीं हुई। सुबह 11 बजे शहर में खंडवर्षा हुई। सुबह के समय गांधी रोड पर हल्की बारिश हुई। जबकि पड़ाव पुल से लेकर लश्कर क्षेत्र, गोला का मंदिर, मुरार और सिटी सेंटर में केवल बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शाम तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार तक बारिश की उम्मीद है। इसके बाद जुलाई में ज्यादा बारिश की आस नहीं है। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री गिरावट के साथ 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़त के साथ 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी की खाड़ी में गुरुवार को शाम तक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर चंबल संभाग में बारिश की उम्मीद बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed