Thu. Apr 30th, 2026

जमीन विवाद काे लेकर गाेलीबारी, चार घायल, तीन की हालत गंभीर

मुरैना। मुरैना जिले के क्वारी विंडवा इलाके में एक परिवार में जमीन जायदाद काे लेकर विवाद चल रहा था। आज सुबह परिवार के सदस्याें के बीच गाेलीबारी हाे गई। इस घटना में चार लाेग घायल हुए हैं। जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। घायलाें काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं खबर है कि गंभीर घायलाें काे इलाज के लिए ग्वालियर रेेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *