Mon. Jul 6th, 2026

आज लाइन सुधरी तो कल जलप्रदाय होगा:लाइन फूटने के कारण 15 टंकियां नहीं भर पाई, आज जलप्रदाय नहीं

शिप्रा लबालब है और गंभीर में भी 292 एमसीएफटी पानी आ गया है। लेकिन मंगलवार को आधे शहर में जलसंकट की स्थिति रहेगी। 15 टंकी क्षेत्रों में जलप्रदाय नहीं हो सकेगा। यह टंकियां देर रात तक नहीं भर पाई है। पीएचई एई राजीव शुक्ला के मुताबिक मंगलवार को लीकेज लाइन सुधर गई तो बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों में जलप्रदाय किया जाएगा। गंभीर बांध के अंबोदिया फिल्टर प्लांट से साफ पानी लाने वाली पंपिंग मेन पाइप लाइन का सुधार नहीं हुआ है। सुधार के दौरान पता चला कि इसी लाइन के नीचे पुरानी सीवरेज लाइन भी लीकेज हो गई है। लीकेज ठीक नहीं हो पाने से बुधवारिया, छत्री चौक, मिर्ची नाला, वृंदावन पुरा, महेश नगर, पटेल नगर, भैरवगढ़, गढ़कालिका, क्षीर सागर, सुदामा नगर, सांदीपनि नगर, चारधाम टंकी नहीं भर सकी है। इन टंकी क्षेत्रों में मंगलवार को जलप्रदाय नहीं होगा। इंदिरा नगर क्षेत्र में भी नियत समय पर कम दाब से जल प्रदाय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed