Fri. Jun 12th, 2026

कुछ ही समय में जारी होगा एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, mpbse.nic.in पर दिखेगा

 भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की हायर सेकंडरी परीक्षा का रिजल्ट कुछ ही समय में 12 बजे घोषित किया होने जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थी अपना परिणाम देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in पर जा सकते हैं। रिजल्ट मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा घोषित करेंगे। इस बार परीक्षा में 7.50 लाख परीक्षार्थियों को शामिल होना था, पर कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा रद कर दी गई थी। 2020 में 68.81 प्रतिशत यानी करीब 8 लाख विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए थे। वहीं 2019 में 72.37 विद्यार्थी पास हुए थे। 2020 में 2 लाख 85 हजार से ज्यादा छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए और 2019 में 2 लाख 63 हजार छात्र ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। एमपी बोर्ड ने अपने बयान में कहा है कि हायर सेकंडरी, हायर सेकंडरी व्यावसायिक सर्टिफिकेट परीक्षा, हायर सेकंडरी मूक बधिर श्रेणी 2021 का परिणाम एमपीबीएसई और एमपी मोबाइल एप पर माय रिजल्ट सेक्शन में भी देखा जा सकता है। इसके लिए छात्रों को मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा।

ऐसे तैयार हुआ परिणाम

यह परिणाम हाईस्कूल 2019 के परीक्षा परिणाम के आधार पर तैयार किया गया है, जो विद्यार्थी परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें अंक सुधार के लिए परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थी एक से 25 सितंबर तक परीक्षा दे सकते हैं। बता दें कि बीते सप्ताह ही माशिमं ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया था। दसवीं बोर्ड में इस साल 100 फीसद परीक्षार्थी पास हुए हैं। बोर्ड की तरफ से दसवीं कक्षा के नौ लाख 14 हजार छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed