Thu. Nov 26th, 2026

दो दिन थमने के बाद गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश, 8 घंटे में बरसा एक इंच से ज्यादा पानी, खेत बने तालाब

गुना। दो दिन बारिश का दौर थमने के बाद शुक्रवार को फिर बारिश शुरू हुई। बुधवार और गुरुवार को दोनों दिन जितनी बारिश हुई, उतनी शुक्रवार को सुबह 6 से 9 बजे तक हो गयी। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह 9 बजे तक 24 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। सुबह से ही लगातार बारिश का दौर जारी है।

रविवार से शुरू हुई बारिश मंगलवार तक जारी रही , जिसके बाद जिलेभर में कई जगह आफत की स्थिति बन गयी थी। कई सड़कें बंद होने से सैकड़ों गांव का संपर्क जिले से टूट गया था। इसके बाद बुधवार और गुरुवार को मिलाकर 5 मिमी भी बारिश नहीं हो पाई। इस दो दिनों में बादल तो हुए लेकिन बरसे नहीं। गुरुवार रात एक बार फिर बारिश का दौर वापस आया, जिससे शुक्रवार को भी बारिश जारी रही। सबसे ज्यादा बारिश बमोरी इलाके में ही दर्ज की गई। वहीं सबसे कम बारिश बीनागंज क्षेत्र में हुई। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक एक इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

बांसखेड़ी अंडर ब्रिज नहीं हो पाया खाली

तीन दिन की बारिश में बांसखेड़ी स्थित रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भर गया था। 15 फ़ीट के ब्रिज में 12 फ़ीट तक पानी भर गया था। मोटर पंप के जरिये पानी निकाल गया, लेकिन उसके बाद भी पानी खाली नहीं हो पाया। इसके कारनलोगों को 6-7 किमी का अधिक चक्कर लगाना पड़ रहा है। मुहालपुर सहित अन्य गयं जाने के लिए श्रीराम कॉलोनी होकर निकलना पड़ रहा है।

खेत बने तालाब

गुरुवार रात शुरू हुई बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया है। कि खेत तालाब बन गए हैं। वहीं सुकून की बात यह है कि पार्वती का स्तर नहीं बाद रहा है । यह अभी 405 पर ही बना हुआ है। हालांकि 5-6 गांव अभी भी क्षेत्र से कटे हुए हैं। पार्वती के पानी से ये चारों तरफ से घिर गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed