Thu. Nov 26th, 2026

दिन का तापमान 2.3 डिग्री लुढ़का:देर रात तक फुहारें, अगले 4 दिन तक ऐसा ही मौसम

भोपाल शहर में गुरुवार को लगातार आठवें दिन धूप नहीं निकली। घने बादल छाए रहे। शहर के ज्यादातर हिस्सों में दोपहर बाद फुहारें पड़ी, रात को कभी फुहारें तो कभी बूंदाबांदी हुई। रात 8:30 बजे तक 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम में ठंडक घुल गई। दिन के तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट हुई। शहर में गुरुवार रात तक 19.44 इंच बारिश हो चुकी है।

पारे की चाल भी धीमी रही। रात 10 बजे के बाद भी शहर में हल्की बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है।

दिन का तापमान 25.70 रहा, सामान्य से 30 कम

मौसम केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले चार-पांच दिन शहर में कभी रिमझिम बारिश हो सकती है। इस दौरान एक या दो बार कुछ देर के लिए तेजी से भी बारिश सकती है। दिन में पारा 25.7 डिग्री तक ही पहुंच सका। यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा।

9 घंटे के दौरान…

1 डिग्री ऊपर चढ़ सका था पारा: बादल छाए रहने से दिन में पारे की चाल भी धीमी थी। सुबह 5:30 बजे पारा 23.6 डिग्री पर था जो 9 घंटे बाद दोपहर 2:30 बजे 24.6 डिग्री तक ही पहुंच सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed