Sat. Jun 14th, 2025

पानीपत में अब तक रिकॉर्ड 338MM बारिश:3 अगस्त तक झमाझम बरसेंगे बादल, 5 डिग्री तक कम होगा दिन और रात का तापमान

इस बार पानीपत में बारिश रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रही है। देर से आए मानसून ने पानीपत को पानी-पानी कर दिया है। अब तक 338MM बारिश हो चुकी है। इससे पहले 2010 में 335MM बारिश हुई थी। इस बीच 2019 में केवल 94 मिलीमीटर ही बदरा बरसे थे। मौसम विभाग ने मंगलवार तक झमाझम बारिश के आसार बताए हैं। जिससे दिन और रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवाओं की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।

इस बार देर से आया मानसून पानीपत में मेहरबान है। बारिश ने बीते 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। वर्ष 2010 में 335 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस साल अब तक पानीपत में 338 मिलीटमीटर बारिश हो चुकी है। जो सामान्य से 53 प्रतिशत ज्यादा है। रविवार को भी सुबह से बारिश शुरू हुई। कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी जारी रही। सोमवार को सुबह को बारिश तो नहीं हुई, लेकिन सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इससे पहले शनिवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया था। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश के आसार बताए हैं।

मंगलवार तक झमाझम बारिश, 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान
हरियाणा कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार तक अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। आज और कल तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इससे दिन और रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed