Fri. Apr 24th, 2026

अनूपपुर की बेटी चंपा सिंह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बात

अनूपपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के अनूपपुर की चंपा सिंह से बात की। चंपा सिंह ने प्रधानमंत्री को बताया कि जब वे 11 साल की थी तब पिताजी का निधन हो गया, इसके बाद कम उम्र में ही मेरी शादी हो गई थी। शादी के 2 महीने बाद ही पति का भी निधन हो गया। इसके बाद मैं और मेरी मां बेसहारा हो गए थे। तब अजीविका मिशन हमारा साहारा बना, चंपा ने बताया कि उन्होंने स्व सहायता समूह से जुड़कर अलग- अलग विषयों से संबंधित 100 से अधिक प्रशिक्षणों में हिस्सा लिया। इसमें एक कृषि सखी का प्रशिक्षण मैंने प्राप्त किया है। मैंने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश में 5,500 महिला किसानों जैवित खेती पर प्रशिक्षण दिया है।

पुष्‍पराजगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत हर्रा टोला अंतर्गत ग्राम सोनियामार की रहने वाली चंपा जैविक खेती पर काम कर रहीं हैं। इन्‍होंने अभी तक करीब 55 सौ परिवारों को जैविक खाद तैयार करना सिखाया है। राज्‍य आजीविका मिशन के स्‍व सहायता समूह में चंपा सिंह 25 वर्ष कृृषि सखी मास्‍टर ट्रेनर के पद पर हैं। अभावों के दौर से गुजरकर चंपा ने कठिन परिश्रम की बदौलत आज आत्‍मनिर्भरता के सफल रास्‍ते पर चल पड़ी हैं। प्रयासों की बदौलत जो सफलता मिली उससे अनूपपुर जिले की प्रथम महिला होने का गौरव चंपा को मिल गया है, जिसने प्रधानमंत्री से वार्तालाप की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *