Mon. Jul 6th, 2026

18 से चलेगी भोपाल-दाहोद-भोपाल, चार जोड़ी स्पेशल एक्सप्रेस को ग्रीन सिग्नल

कोरोना की दूसरी लहर में बंद हुई नियमित चलने वाली 09340/09339 भोपाल-दाहोद-भोपाल पैसेंजर ट्रेन 18 अगस्त से चलने लगेगी। यात्री सुविधा के लिए इस ट्रेन के कोच कम्पोजिशन में बदलाव किया गया है। अब यह गाड़ी पांच सेकंड सीटिंग, दस सामान्य श्रेणी और एक एसी चेयरकार के साथ चलेगी। रेलवे मुख्यालय ने इसके सहित मंडल की चार जोड़ी अन्य स्पेशल एक्सप्रेस को भी शुरू करने के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया है। इसके स्टॉपेज और शेड्यूल में परिवर्तन नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *