Thu. Jun 11th, 2026

सैमसंग फोल्डेबल फोन लॉन्च:स्मार्टफोन गैलेक्सी Z फोल्ड 3 की कीमत 1.49 लाख रुपए, गैलेक्सी Z फ्लिप 3 की कीमत 85 हजार रुपए से शुरू; दोनों स्मार्टफोन में 120Hz का डिस्प्ले मिलेगा

सैमसंग ने 11 सितंबर को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी Z फोल्ड 3 और गैलेक्सी Z फ्लिप 3 को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इनकी कीमत भी लॉन्च कर दी है। गैलेक्सी Z फोल्ड 3 के 12GB रैम+256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपए और 12GB रैम+512GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 1,57,999 रुपए है।

दूसरी तरफ गैलेक्सी Z फ्लिप 3 के 8GB रैम+128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 84,999 रुपए है और 8GB+256GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 88,999 रुपए है। इन दोनों स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग 24 अगस्त और सेल 10 सितंबर से शुरू होगी। फोन को HDFC बैंक के कार्ड्स से खरीदने वाले यूजर्स को कंपनी 7 हजार रुपए का कैशबैक भी देगी।

दोनों स्मार्टफोन में 120Hz का डिस्प्ले मिलेगा
गैलेक्सी Z फोल्ड 3 में कंपनी 7.6 इंच का QHD+ एमोलेड मेन डिस्प्ले दे रही है। वहीं, फोन में मिलने वाला कवर डिस्प्ले 6.2 इंच का है और यह HD+ रेजॉलूशन के साथ आता है। इस फोन में दिए गए दोनों डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। बात अगर गैलेक्सी Z फ्लिप 3 की करें तो यह क्लैमशेल डिजाइन के साथ आता है। इसमें आपको 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा फोन में 1.9 इंच का सेकंडरी एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
गैलेक्सी Z फोल्ड 3 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 4 मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले कैमरा और 10 मेगापिक्सल का कवर कैमरा ऑफर कर रही है।

गैलेक्सी Z फ्लिप 3 की जहां तक बात है, तो इसमें आपको 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस मिलेगा। सेल्फी के लिए इस फोन में बाहर की तरफ 10 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।

स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट से लैस हैं दोनों स्मार्टफोन
सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है। गैलेक्सी Z फोल्ड 3 में आपको 12GB तक की रैम और 512GB तक के इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। वहीं, Z फ्लिप 3 8GB रैम और 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

25 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा
बैटरी की बात करें तो Z फोल्ड 3 में कंपनी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 4400mAh और Z फ्लिप 3 में 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 3,300mAh की बैटरी ऑफर कर रही है। दोनों स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड OneUI 3.1 पर काम करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई 6 और 5G दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed