Wed. Jun 18th, 2025

रिमझिम बारिश:10 दिन बाद लौटा मानसून, 8 एमएम बारिश, पारा 5 डिग्री गिरा

चित्तौड़गढ़ मानसून के लिहाज से सावन की शुरुआत के साथ ही विदाई वेला भी कुछ सुहानी बनकर आई। करीब 10 दिन पूरे सूखे के बाद मानसून सक्रिय हुआ। हालांकि बारिश तृप्त नहीं कर सकी। दिन में दो-तीन बार हल्की बारिश हुई। तापमान में गिरावट से दिन व रात के पारे में मात्र ढाई डिग्री का अंतर रह गया। दिन में गर्मी का असर कम हुआ। जिले में गुरुवार रात से मानसून की कुछ हलचल शुरू हुई। शुक्रवार सुबह के 24 घंटे में भैसरोड़गढ़ में 8 मिमी बारिश हुई। शहर में शुक्रवार सुबह से शाम तक दो-तीन बार कुछ कुछ देर रिमझिम बारिश हुई।

लोग छाते लेकर सड़कों पर नजर आए। शाम 5 बजे यहां भी 8मिमी बारिश दर्ज हुई। इस दौरान बेगूं में 4, बडगांव व बस्सी बांध पर 3-3 मिमी बारिश हुई। हालांकि बारिश हल्की ही हुई पर करीब 10 दिन का पूरा सूखा समाप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि अगस्त के तीसरे सप्ताह में भी जिले में अब तक कुल बारिश 56 प्रतिशत के करीब ही हो सकी है। जो अब तक होने वाली बारिश के मुकाबले करीब 15 प्रतिशत कम है। इस मानसून में पहले भी कई दिन इंतजार के बाद सावन की शुरुआत मानसून सक्रियता से हुई। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 26.7 व न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री था।

आगे क्या: 48 घंटे में हल्की-मध्यम बारिश…मौसम केंद्र जयपुर के राधेश्याम शर्मा के अनुसार 21 अगस्त को उदयपुर संभाग सहित पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय रहने की उम्मीद है। हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed