Fri. Jun 12th, 2026

चुनाव आयोग का ऐलान, राज्यसभा की छह सीटों पर 4 अक्टूबर को होंगे उपचुनाव; देखें पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में खाली हुई राज्यसभा की सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से खाली हुई राज्यसभा की सीटों पर 4 अक्टूबर को उपचुनाव कराए जाएंगे। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को दी। पांच राज्यों की खाली हुई 6 राज्यसभा की सीटों पर चुनाव के लिए आयोग ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इसकी अधिसूचना 15 सितंबर को जारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed