Fri. Jun 12th, 2026

नई लग्जरी कार:अर्जुन कपूर ने लैंड रोवर डिफेंडर के बाद खरीदी 2.43 करोड़ की मर्सिडीज मेबेक, कुछ महीनों पहले इसी कार में रणवीर सिंह के साथ दिखे थे

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर अपने SUV प्रेम के लिए पूरू इंडस्ट्री में मशहूर हैं। कुछ ही महीने पहले उन्होंने अपने घर के गैराज में लैंड रोवर डिफेंडर खड़ी की है। अब उन्होंने एक और लग्जरी कार खरीदी है। अर्जुन ने 2.43 करोड़ की मर्सिडीज मेबेक GLS 600 खरीदी है।

इस साल की शुरुआत में ही अर्जुन रणवीर सिंह की मर्सिडीज मेबेक में सवारी करते देखे गए और करीबियों का कहना है कि इस ड्राइव के बाद अर्जुन इस लग्जरी कार से काफी इम्प्रेस नजर आए थे। दोनों स्टार्स फिल्म गुंडे में साथ काम काम कर चुके हैं, जिसमें लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा थीं। इस फिल्म के बाद से ही दोनों एक्टर्स के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।

गाड़ी का नंबर पिता और बहन की बर्थ डेट का कॉम्बिनेशन
अर्जुन की नई गाड़ी का कलर कैवैंसाइट ब्लू है और इसका नंबर है 2911। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार का ये नंबर अर्जुन के पिता बोनी कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर की बर्थ डेट का कॉम्बिनेशन है। बोनी कपूर की बर्थ डेट 29 दिसंबर है और अंशुला की 11 नवंबर।

भूत पुलिस में नजर आएंगे अर्जुन
नई कार के साथ अर्जुन कपूर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही भूत पुलिस में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिज भी हैं। इसके अलावा उनकी एक विलेन रिटर्न्स भी पाइपलाइन में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed