Fri. Jun 12th, 2026

भारत VS इंग्लैंड 5वां टेस्ट:मोहम्मद शमी फिट, मैनचेस्टर टेस्ट खेलेंगे; रोहित और पुजारा पर संशय

टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है कि इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज की आखिरी टेस्ट के लिए मोहम्मद शमी फिट हैं, हालांकि चिंता की बात है कि रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। रोहित और पुजारा मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। 5वां टेस्ट मैनचेस्टर में 10 से 15 सितंबर के बीच खेला जाना है।

रोहित को चौथे टेस्ट के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। वहीं पुजारा भी बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। रोहित और पुजारा दोनों ही फील्डिंग करते नजर नहीं आए। पुजारा ने दूसरी पारी में 127 गेंदों पर 61 रन और रोहित ने 256 गेंदों का सामना कर 126 रन बनाए।

रोहित फिट नहीं होते हैं तो मयंक, पृथ्वी शॉ को मिल सकता है मौका
रोहित की चोट में तेजी से सुधार हो रहा है। उनके खेलने की संभावना है, पर मेडिकल टीम से हरी झंडी मिलने के बाद ही उनके खेलने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर रोहित सही समय पर फिट नहीं हो पाते हैं, तो मयंक अग्रवाल, अभिमन्यु, ईश्वरन और पृथ्वी शॉ में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

पुजारा की जगह पर हनुमा विहारी को मिल सकता है मौका
पुजारा की गैरमौजूदगी में हनुमा विहारी और सूर्यकुमार यादव में किसी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।

मोहम्मद शमी फिट, मैनचेस्टर टेस्ट खेलेंगे
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट से उबर गये हैं और इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 10 सितंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में खेलने के लिये तैयार हैं।
शमी और इशांत शर्मा को हल्की चोटों के कारण ओवल टेस्ट में विश्राम दिया गया था। वे बुधवार को प्रैक्टिस सेशन में भी भाग लिया था। वह पूरी तरह फिट हैं। ऐसे में अगर प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं, तो मोहम्मद सिराज को आराम दिया जा सकता है।

भारत सीरीज में 2-1 से आगे
पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-1 की बढ़त ले चुकी है। भारत ने ओवल टेस्ट में 157 रन से जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed