Sat. Jun 13th, 2026

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल:348 स्कूल इंग्लिश मीडियम में कन्वर्ट होंगे, इंग्लिश मीडियम स्कूलों की संख्या 553 हो जाएगी, प्रवेश इसी सत्र से

राज्य में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों के दायरे में बढ़ोतरी की गई है। शिक्षा सत्र 2021-22 में राज्य के 348 स्कूलों को हिंदी मीडियम से महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम में रूपांतरित करने की स्वीकृति राज्य सरकार ने दे दी है।

मुख्यमंत्री बजट घोषणा की क्रियान्वित के तहत इन स्कूलों में इसी सत्र से स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलेगा। इस सूची में बीकानेर जिले के 26 स्कूल शामिल है। विदित रहे कि वर्तमान में राज्य में 205 गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम के स्कूल संचालित हो रहे हैं। राज्य सरकार ने बजट घोषणा में 5 हजार से अधिक जनसंख्या वाले ग्रामीण क्षेत्र और कस्बों में 1200 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की है। प्रथम चरण में 348 स्कूलों को इंग्लिश मीडियम में रूपांतरित करने की मंजूरी जारी कर दी गई है।

शिक्षा ग्रुप एक विभाग के शासन उप सचिव प्रथम ने इस संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा को निर्देश जारी किया है। रूपांतरित किए जाने वाले स्कूलों का नाम, स्तर, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिले के नाम की जांच करने के बाद ही आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए। बीकानेर में सबसे अधिक लूणकरणसर के 10, नोखा के सात, डूंगरगढ़ के चार, खाजूवाला-कोलायत के दो-दो और बीकानेर पूर्व क्षेत्र के एक स्कूल को अंग्रेजी मीडियम में बदला गया है।

इंग्लिश मीडियम स्कूलों में इसी सत्र से स्टूडेंट्स के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्टाफ के चयन के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
– सौरभ स्वामी, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *