Fri. Jun 12th, 2026

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि का शिलान्यास आज, कुछ देर में अलीगढ़ पहुंचेंगे पीएम मोदी

अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर बाद अलीगढ़ पहुंचेंगे और यहां के महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर एक नए विश्वविद्यालय के शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्विट कर यह जानकारी दी है कि देश के शिक्षा जगत के लिए मंगलवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर एक नए विश्वविद्यालय के शिलान्यास का सुअवसर प्राप्त होगा।

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अलीगढ़ का दौरा किया था और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया था। वहीं राज्य के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य सरकार विश्वविद्यालय की स्थापना करके उस महान हस्ती को श्रद्धांजलि दे रही है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन के तीन दशक निर्वासित होकर बिताया था।

उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर मॉडल भी देखेंगे पीएम मोदी

राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का भी अवलोकन करेंगे। उत्तर प्रदेश में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना की घोषणा प्रधानमंत्री ने 21 फरवरी, 2018 को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन में की थी। इस डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से 6 शहरों अलीगढ़, आगरा, कानपुर, चित्रकूट, झांसी और लखनऊ को जोड़ने की जोड़ने की योजना बनाई गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed