Fri. Jun 12th, 2026

झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत, कई जगह जलभराव

ऋषिकेश। झमाझम बारिश होने से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। हालांकि बारिश होने से लोगों को  उमस से राहत भी मिली। सोमवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे बारिश शुरू हो गई। इसके बाद देहरादून तिराहा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने, पुरानी चुंगी, त्रिवेेणीघाट तिराहा आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। आधे घंटे की बारिश में ही नाले उफनने लगे। देहरादून रोड सड़क बरसाती पानी से लबालब भर गई। सड़क के लेवल पर आए कुछ घरों में पानी भी घुस गया। बारिश बंद होने के बाद भी पानी की निकासी हो पाई। पुरानी चुंगी पर जलभराव होने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed