Wed. Apr 30th, 2025

राजस्व मंडल:455 भू अभिलेख निरीक्षकों को अस्थाई तौर पर बनाया नायब तहसीलदार

अजमेर प्रदेश में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के बड़ी संख्या में रिक्त पड़े पदों को सीधी भर्ती व प्रमोशन से भरने में नाकाम राज्य सरकार ने अस्थाई व्यवस्था की है। राजस्व मंडल प्रशासन ने प्रदेश के 455 वरिष्ठ भू अभिलेख निरीक्षकों अस्थाई रूप से नायब तहसीलदार के पदों पर पदस्थापन किया है ताकि प्रशासन शहरों और गांवों की ओर चलाए जाने वाले अभियान के तहत किए जाने वाले कामों में सुगमता रहे।

राजस्व मंडल के निबंधक बाबूलाल मीणा ने एक आदेश जारी नॉन टीएसपी एरिया के विभिन्न जिलाें के लिए 417 भू अभिलेख निरीक्षकों को नायब तहसीलदार पद पर पदस्थापित किया है वहीं टीएसपी एरिया में भी 38 पदस्थापन किए गए हैं। मंडल की ओर से जारी आदेश में राजस्व विभाग के 10 अगस्त को जारी पत्र का हवाला देते हुए भू अभिलेख निरीक्षकों को उनकी वेतन शृंखला में नायब तहसीलदार पद स्थापित किया है।

अभियान पर असर

प्रदेश में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों सहित पटवारियों के बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। 2 अक्टूबर से 31 मार्च 2022 तक प्रशासन शहरों के संग अभियान का एलान कर दिया गया हैं, वहीं प्रशासन गांवों की ओर अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें नियमन से लेकर पट्टे जारी करने तक राजस्व विभाग से जुड़े कार्मिकों की विशेष रूप से जरूरत पड़ने से अस्थाई व्यवस्था करनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *