Mon. Jun 16th, 2025

भास्कर अपडेट्स:न्यूयॉर्क में होने वाली सार्क देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द, पाकिस्तान कर रहा था तालिबान को शामिल करने की मांग

सार्क देशों के विदेश मंत्रियों की न्यूयॉर्क में होने वाली बैठक रद्द हो गई है। यह बैठक 25 सितंबर को होनी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने बैठक में तालिबान को शामिल करने की मांग की थी। इसे सार्क के सदस्य देशों ने ठुकरा दिया था। इसके बाद अब बैठक के रद्द होने की खबर सामने आई है।

सार्क यानी दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन में 8 सदस्य देश हैं। ये देश भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव हैं। अफगानिस्तान इस समूह में शामिल सबसे नया देश है। तालिबान की सत्ता आने के बाद से उसके शामिल होने पर संशय था, क्योंकि तालिबान अब भी संयुक्त राष्ट्र की ब्लैक लिस्ट में शामिल है।

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

कोरोना की वजह से पैरेंट्स खोने वाले CBSE स्टूडेंट्स को फीस से राहत
10वीं और 12वीं के जिन छात्रों ने कोविड की वजह से अपने पैरेंट्स को खो दिया है, उन स्टूडेंट्स से सीबीएसई एग्जामिनेशन फीस और रजिस्ट्रेशन फीस नहीं लेगी। संस्था ने सभी स्कूलों से ऐसे बच्चों का जानकारी जुटाने के लिए कहा है।

एयरफोर्स के अगले चीफ होंगे वीआर चौधर

भारत सरकार ने वीआर चौधरी को अगला वायुसेना प्रमुख बनाने का निर्णय लिया है। वे इस समय एयरफोर्स के वाइस चीफ मार्शल हैं। भारतीय वायुसेना प्रमुख मार्शल आरकेएस भदौरिया का कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म हो रहा है।

PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच मंगलवार शाम फोन पर बात हुई। दोनों नेताओं ने कुछ दिनों पहले ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन के बीच हुई सबमरीन डील पर बात की। इस डील से फ्रांस को अरबों रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा दोनों के बीच इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में मिलक काम करने और अफगानिस्तान में बने हालातों पर भी बात हुई। आज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फ्रांस के विदेश मंत्री से न्यूयॉर्क में मुलाकात की।

कन्हैया कुमार 2 अक्टूबर को कांग्रेस जॉइन करेंगे

कम्युनिस्ट नेता और JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार 2 अक्टूबर को कांग्रेस का दामन थामेंगे। सूत्रों के मुताबिक गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल काफी दिनों से कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी को कांग्रेस में शामिल करने की कोशिश में लगे हुए थे।

कन्हैया ने 2019 का लोकसभा चुनाव अपने गृहनगर बिहार के बेगूसराय से लड़ा, लेकिन भाजपा के गिरिराज सिंह से करीब 4 लाख वोट से हार गए थे। इस चुनाव में कन्हैया को 2.68 लाख वोट, जबकि गिरीराज सिंह को 6.88 लाख वोट मिले थे। सूत्रों के मुताबिक गुजरात के वडगाम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को पार्टी की राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed