Mon. May 4th, 2026

ऑनलाइन आवेदन:इंदिरा क्रेडिट कार्ड योजना में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

चूरू राज्य सरकार की ओर से इंदिरा क्रेडिट कार्ड योजना के तहत थड़ी-ठेला संचालकों को एक साल तक के लिए दिए जाने वाले ब्याजमुक्त 50 हजार रुपए तक के ऋण के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र लाभार्थियों को ऋण के लिए ई-मित्र केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। नगरपरिषद कार्यालय में भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा रहेगी।

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जिला परियोजना अधिकारी भारत भूषण पूनिया ने बताया कि राज्य सरकार ने ऑनलाइन आवेदन के लिए इंदिरा क्रेडिट कार्ड योजना के नाम से पोर्टल जारी किया है। इस पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला परियोजना प्रबंधक अजय वर्मा व अजयसिंह ने बताया कि जिले में दो नगर परिषद व आठ नगर निकायों के तहत 15138 लोगों को ऋण उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *