Mon. Apr 28th, 2025

कोहली ने शार्दूल ठाकुर के गेंद को स्टैंड की छत पर पहुंचाया; RCB की हार की दो साल पुरानी फोटो

IPL फेज-2 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। विराट की टीम मैच नहीं जीत सकी। हालांकि विराट ने 41 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में शार्दूल के गेंद पर छक्का भी मारा। उन्होंने छक्का मारने के बाद देखा नहीं कि गेंद कहां जा रही है। ऐसे में उस समय कमेंट्री कर रहे सिमोन डूल और सुनील गावस्कर ने इसे नो लुक छक्का करार दिया।

कोहली ने इस मैच में चेन्‍नई के खिलाफ 41 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में उन्‍होंने एकमात्र छक्‍का लगाया और 6 चौके लगाए। ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल में उन्‍हें अपना शिकार बनाया। ब्रावो ने IPLमें पहली बार और टी20 क्रिकेट में कुल दूसरी बार कोहली को आउट किया।
मैच से पहले विराट कोहली और एम एस धोनी मस्ती करते नजर आए। इस दौरान कई बार कोहली धोनी के कंधों पर हाथ रखे नजर आए, पर धोनी ने एक बार भी कोहली के कंधों पर हाथ नहीं रखा। धोनी को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया है। शायद कोहली को धोनी के कंधों की अहमियत समझ आ गई।
मैच से पहले रेत की आंधी आ गई जिसके कारण टॉस होने में देरी हो गई। इस बीच RCB के कप्तान विराट कोहली इस देरी का बखूबी फायदा उठाते नजर आए। उन्होंने CSK के कप्तान और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के मेंटर बनाए गए महेंद्र सिंह धोनी से लंबी बात की।जिसमें एम एस धोनी विराट को समझाते हुए नजर आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *