Thu. Jun 25th, 2026

प्रयागराज से रायसेन लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्‍यों की सड़क दुर्घटना में मौत, तीन घायल

रीवा। रीवा के चोरहटा थाना के किटवरिया बायपास पर एक सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतक और घायल रायसेन के सुल्तानपुर के बताये जा रहे हैं। ये सभी उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से लौट रहे थे। उनकी टवेरा को सामने से आ रहे ट्रक ने कुत्ते को बचाने के चक्कर में टक्कर मार दी। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव टवेरा जीप में फंस गए थे। गैस कटर से गाड़ी को काटकर शवों को निकाला गया।

क्या था मामला: पुलिस के बताया कि टवेरा वाहन सवार परिवार प्रयागराज से अपने घर रायसेन लौट रहा था। शुक्रवार रात 3.15 बजे रीवा में NH 30 बायपास में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। तभी नाइट गश्त कर रहे बैकुंठपुर थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने चोरहटा पुलिस को सूचना देकर रेस्क्यू किया। चोरहटा थाना प्रभारी विद्यावारिध तिवारी ने बताया कि चार श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों को SGMH में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

इनकी हुई मौत: हादसे में जान गंवाने वालों में वैशाली वंशकार (14) निवासी सुल्तानपुर रायसेन, शशी वंशकार (50) निवासी नकतरा रायसेन, विनोद वंशकार (30) निवासी सुल्तानपुर रायसेन, मयंक वंशकार (17) निवासी सुल्तानपुर रायसेन की मौके पर मौत हो गई है।ये है घायल: पुलिस ने बताया घायलों में कमलेश वंशकार (45) निवासी सुल्तानपुर रायसेन, सोन वंशकार (28) निवासी सतपुड़ा जिला भोपाल, उषा वंशकार (45) सुल्तानपुर रायसेन का नाम शामिल है।

दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 घायल हैं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है मामला कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है। वीवी तिवारी, थाना प्रभारी, चोरहटा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed