Tue. May 5th, 2026

28 सितंबर तक राज्यभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट , ऊँची चोटियों में बर्फ़बारी

उत्तराखंड में सितंबर महीने के आखिरी दिनों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 28 सितंबर तक राज्यभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं मंडल को लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 25 और 26 सितंबर को पहाड़ी क्षेत्रों, विशेषकर कुमाऊं में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार पड़ने की संभावना है। 27 सितंबर को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तीव्र और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 28 सितंबर को नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तीव्र या भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद अगले दो दिनों में मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं है। वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कई जगह बर्फबारी भी जमकर हो रही है

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अब सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। इन दिनों मौसम सुहावना हो गया है। धूप और बादलों की लुका-छिपी भी आए दिन दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *