Thu. Sep 3rd, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पहुंचे कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के आवास पर, साथ में किया नाश्‍ता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार सुबह अचानक यमुना कालोनी पहुंचकर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से उनके निवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आर्य के साथ नाश्ता किया और इस दौरान कुछ विषयों पर चर्चा की। माना जा रहा है कि यशपाल आर्य किसी विषय पर सरकार से नाराज चल रहे हैं। नाश्ते के बहाने इस पर चर्चा हुई। हालांकि, मंत्री के कार्यालय ने इस मुलाकात को सामान्य करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed