Sat. May 30th, 2026

LIC बंद हो चुकीं पॉलिसी को फिर से शुरू करने का दे रहा मौका, 9 अक्टूबर तक करा सकेंगे रिवाइव

अगर आपकी LIC पॉलिसी किसी कारण के चलते लैप्स हो गई है तो आप इसे फिर शुरू कर सकते हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) इसे रिवाइव करने का शानदार मौका दे रहा है। पॉलिसीहोल्डर्स को 9 अक्टूबर तक लैप्स हो चुकी पॉलिसी रिवाइव करने का मौका मिल रहा है।

लेट फीस में मिलेगी 30 फीसदी तक की छूट
LIC ने कहा कि इसके तहत उन्हीं पॉलिसी को रिवाइव करने का मौका मिलेगा जो प्रीमियम भरने की तारीख से 5 साल के अंदर की होंगी। पॉलिसीहोल्डर्स को लेट फीस पर 30 फीसदी तक की छूट मिलेगी। 1 लाख तक की लेट फीस पर 20 फीसदी के छूट मिलेगी। 1 लाख रुपए से लेकर 3 लाख रुपए के बीच के लेट फीस के लिए 25 फीसदी की छूट दी जाएगी। 3 लाख रुपए से अधिक के लेट फीस पर 30 फीसदी की छूट दी जाएगी।

019-20 में LIC की प्रीमियम आय बढ़ी

LIC की 2019-20 में नए प्रीमियम से मिली आय 25.2 फीसदी बढ़कर अब तक के सर्वोच्च स्तर 1,77,977 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। हालांकि, इस दौरान कंपनी ने 2,54,222 करोड़ रुपए की पॉलिसी का भुगतान किया जो 1.31 फीसदी अधिक रहा। LIC जीवन बीमा क्षेत्र में 75.90 फीसदी और पहले साल के प्रीमियम में 68.74 फीसदी हिस्सेदारी के साथ बाजार में टॉप पर बनी हुई है।

कुल 20 लाख करोड़ रुपए का निवेश
LIC देश में सबसे बड़ी संस्थागत निवेशक कंपनी भी है। इसका देश में कुल निवेश 20 लाख करोड़ रुपए है। 2019-20 में इसका शुद्ध लाभ 2.6 लाख करोड़ रुपए है। जो अन्य कंपनियों से कहीं ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed