Thu. Sep 3rd, 2026

कार्य सही करने के निर्देश:प्रधान ने किया बामनिया कला स्टेडियम का निरीक्षण

राजसमंद पंचायत समिति के प्रधान आदित्य प्रतापसिंह चौहान ने साेमवार काे बामनिया कला गांव में खेल स्टेडियम के चल रहे विकास कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य सही नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को बताते हुए जिम्मेदार व्यक्तियों तथा ठेकेदार को कार्य सही करने के निर्देश देते हुए फटकार लगाई। प्रधान चाैहान ने बामनिया कला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का भी दौरा किया।

इस दौरान विद्यालय के चार कमरे जर्जर अवस्था में थे। ग्रामीणों के कहने पर निर्माण करवाने के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान नरेंद्र पाराशर, विष्णु सेवदा, प्रभुदास, शिवलाल, अम्बालाल, ओमप्रकाश वैष्णव, शारीरिक शिक्षक ख्‍यालीलाल विजयवर्गीय, अरूण विजयवर्गीय, सोनू शर्मा आदि साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed