Tue. Mar 3rd, 2026

महिला तेंदुए से लड़ गई, भगाकर ही दम लिया:मुंबई के रिहायशी इलाके में तेंदुए ने महिला पर हमला किया, लेकिन जब छड़ी से मार पड़ी तो दुम दबाकर भागा

मुंबई की आरे मिल्क कॉलोनी में एक 55 वर्षीय महिला पर तेंदुआ ने हमला किया। लेकिन, महिला की छड़ी के आगे तेंदुए की एक न चली और उसे वहां से भागना पड़ा। इस इलाके में एक महीने में यह छठी घटना है। वन विभाग का कहना है कि सभी हमले एक मादा तेंदुआ ने किए हैं, जो करीब 2 साल की है।

हादसा आरे में शाम 7.45 बजे का है। यहां की रहने वाली निर्मलादेवी रामबदन सिंह जब अपने घर के बाहर बैठी थीं तो वहां घात लगाकर बैठे तेंदुए ने पीछे से उन पर हमला किया। निर्मला देवी ने फुरती दिखाते हुए अपनी छड़ी से तेंदुए पर वार किया। इस दौरान वह गिर पड़ीं, लेकिन उन्होंने छड़ी नहीं छोड़ी और तेंदुए को दूर भगाने के लिए उस पर एक और वार किया। इसके बाद तेंदुआ भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *