Tue. Jul 14th, 2026

उमस और धूप का असर:अधिकतम पारा 34.1 डिग्री, आज कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

कोटा शहर में रविवार काे उमस हाेने से शहरवासी परेशान रहे। दिनभर धूप बनी रही। कुछ देर बादल भी छाए रहे। अधिकतम पारा 34.1 डिग्री और न्यूनतम 24.1 डिग्री रहा। शनिवार काे अधिकतम पारा 34 और न्यूनतम 25.7 डिग्री था। माैसम विभाग के वैज्ञानिक हिमांशु शर्मा के अनुसार काेटा संभाग में साेमवार काे कहीं-कहीं हल्की व खंड बारिश हाेने की उम्मीद है।

30 सितंबर तक शहर में कुल 1161.7 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की जा चुकी। जबकि अक्टूबर के पहले सप्ताह में 3.1 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई है। वहीं,अब प्रदेश में पश्चिमी राजस्थान से छह अक्टूबर काे मानसून की विदाई हाेने की उम्मीद है। इसके बाद धीरे-धीरे पूर्वी राजस्थान से मानसून विदा हाेने का अनुमान है। काेटा में एवरेज मानसून सीजन में कुल 746 एमएम बारिश हाेती है। इस सीजन में 30 सितंबर तक एवरेज से 415.7 एमएम अधिक बरसात हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed