Tue. Jul 14th, 2026

मानसून की विदाई, दिन-रात के तापमान में अंतर

बीकानेर मानसून के वक्त कभी भी दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री से ज्यादा अंतर नहीं रहा। जैसे ही मानसून विदा होने लगा तो दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने लगा। बुधवार को ही रात से दिन का तापमान 12 डिग्री ज्यादा है। अक्टूबर में धीरे-धीरे ये अंतर बढ़कर 15 से 16 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है अक्टूबर में रात में नमी बढ़ने लगती है जिसका असर सुबह आठ-नाै बजे तक रहता है।

उसके बाद धूप निकलती है ताे दिन में गर्मी महसूस हाेती है। नवंबर के बाद जब दिन का तापमान भी कम होना शुरू होगा तब हालात सामान्य होंगे लेकिन तब बच्चे और बुजुर्गों को सर्दी से बचाने की जुगत करनी होगी। गुरुवार काे दिन का तापमान 38.5 डिग्री और रात का 25.5 डिग्री रहा। गुरुवार काे दिन रात के बीच अंतर 13 डिग्री हाे गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed