Wed. Apr 30th, 2025

मौसम विभाग का अनुमान, बारिश भी हो सकती है:दिन का पारा 35 डिग्री पर पहुंचा, रात में हल्की ठंडक का एहसास

सागर दक्षिण-पश्चिमी मानसून का विदाई के साथ ही अब तापमान बढ़ने लगेगा। तेज धूप के असर से दिन का पारा सामान्य से ऊपर पहुंच चुका है। हालांकि शाम के वक्त हल्की ठंडक महसूस की गई। जल्द ही तापमान में गिरावट होगी।

बीते कुछ से कम हुआ तापमान अब वापस चढ़ने लगा है। सुबह से ही तेज धूप ने पारा बढ़ा दिया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य रहा। सुबह के समय मौसम में 67% और शाम को 46% नमी रही। 24 घंटे में दिन के तापमान और रात के तापमान में बढ़ दर्ज हुई है। विशेषज्ञों के मुताबिक तापमान बढ़ने और इस वजह से बादल फिर से डेरा जमा सकते हैं। इस दौरान बारिश की भी संभावनाएं है। अगले एक-दो दिन में पारा स्थिर बना रहेगा।

नमी हो रही कम, शुष्क हवा बढ़ा रही तापमान

शहर में नमी का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। 1 से 11 अक्टूबर के बीच पारा लगातार बढ़ते क्रम में है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो नमी के कम होने की वजह से हवाएं भी शुष्क हो गई है। इसी की वजह से तापमान बढ़ते क्रम में है। फिलहाल आने वाले समय में पहले रात का तापमान कम होगा, फिर धीरे-धीरे दिन का तापमान भी कम होता जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *