Mon. Jun 16th, 2025

धोनी खेलेंगे IPL का अगला सीजन:हर्षा भोगले ने माही से पूछा- आप एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं, कैप्टन कूल ने कहा- मैंने अभी तक छोड़ा नहीं है

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2021 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही CSK ने चौथी बार IPL का खिताब अपने नाम किया है। मैच के बाद कमेंटेटेर हर्षा भोगले ने चेन्नई के कप्तान धोनी से जब पूछा कि आप अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं। इस पर धोनी ने मजेदार जवाब दिया है।

ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि 40 साल के हो चुके धोनी के लिए IPL 2021 आखिरी सीजन साबित हो सकता है, लेकिन उनके जवाब से तो ऐसा नहीं लग रहा कि वह अपना आखिरी सीजन खेल रहे थे।

रिटायमेंट पर धोनी का जवाब
हर्षा भोगले ने धोनी से पूछा, ‘आपने जो इतने सालों से टीम के लिए शानदार काम किया उसके लिए शुक्रिया आप अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं।

धोनी ने हर्षा को तुरंत हंसते हुए जवाब दिया, ‘लेकिन मैंने अभी तक छोड़ा नहीं है।’ इसके बाद धोनी ने फैंस को शुक्रिया कहा और बोले कि जहां भी हम खेले हैं, यहां तक ​​कि जब हम दक्षिण अफ्रीका में थे, तब भी हमारे पास चेन्नई के फैंस की काफी अच्छी संख्या थी।

आप उसी के लिए तरसते हैं। उन सभी की बदौलत ऐसा लगता है कि हम चेन्नई में खेल रहे हैं। उम्मीद है कि हम फैंस के लिए चेन्नई वापस आएंगे।

मैं चेन्नई के लिए खेलूंगा, मुझे नहीं पता
हाल ही में धोनी ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए एक मैच में टॉस के दौरान IPL में अपने भविष्य को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वो IPL के अगले सीजन एक खिलाड़ी के रूप में CSK का हिस्सा होंगे या नहीं इस बारे में उन्हें खुद पता नहीं है। इसी के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी के लिए ये आखिरी सीजन हो सकता है।

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा था, ‘आप मुझे पीले रंग की जर्सी में देखेंगे, लेकिन क्या मैं चेन्नई के लिए खेलूंगा, मुझे नहीं पता। इसको लेकर काफी सारी अनिश्चितताएं हैं। इसका सीधा कारण है कि IPL में दो नई टीमें आ रही हैं। अभी किसी को भी रिटेंशन पॉलिसी के बारे में कुछ नहीं पता है। हमें ये भी नहीं पता है कि कितने विदेशी खिलाड़ी या कितने भारतीय खिलाड़ियों को टीम रिटेन कर सकती है।

प्रत्येक खिलाड़ी की धनराशि (मनी कैप) कितनी होगी ये भी नहीं पता है। जब तक नियम नहीं बनते आप इस पर फैसला नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमें इसके लिए इंतजार करना होगा और उम्मीद करता हूं कि यह सभी के लिए यह अच्छा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed