Wed. Apr 30th, 2025

चिकित्सा मंत्री ने कहा:प्रदेश के अस्पतालों में जेके लाेन जैसी स्थिति नहीं हाे पैदा

जयपुर प्रदेश में फैल रही मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए मंगलवार काे चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से रूबरू हुए। वर्चुअल बैठक में मंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों काे कहा प्रदेश के अस्पतालों में जेके लाॅन अस्पताल वाली स्थिति पैदा नहीं हाेनी चाहिए। डेंगू के बढ़ते मरीजों की वजह से जेके लाॅन अस्पताल की स्थिति चिंताजनक है। यहां पर मरीजों काे बेड नहीं मिल रहे हैं। अस्पताल प्रशासन भी मरीजों के प्रति लापरवाही बरत रहा है।

ऐसे में माना जा रहा है कि मंत्री की नजर में भी जेके लाॅन अस्पताल में डेंगू के मरीजों की स्थिति ठीक नहीं हैं। वहीं मंत्री ने जेके लाॅन अस्पताल प्रशासन काे जहां पर जगह मिले, उसी में बेड लगाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा सचिव के आदेशों की नहीं हाे रही है पालना: डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद शिक्षा सचिव वैभव गालरिया ने जेके लाॅन अस्पताल की कुछ दिन पहले आपात बैठक ली थी। इसमें प्रशासन काे 130 बेड लगाने के तुरंत निर्देश दिए थे। इसके बाद भी अस्पताल प्रशासन निर्देशों काे नजर अंदाज कर रहा है। वार्डों में अभी तक बेड नहीं लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *