Wed. Jun 18th, 2025

मौसम अपडेट:20 डिग्री के नीचे फिर पहुंचा रात का पारा

बीकानेर आसमान साफ होने के बाद मौसम का मिजाज फिर धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान में वापस गिरावट हुई और 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। बीती रात का न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा जाे एक दिन पहले 20 डिग्री सेल्सियस के पार था। बुधवार काे अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच आसमान सुबह से साफ रहा।

नौ बजे तक मौसम सामान्य रहा लेकिन दिन में धूप तेज होने लगी। यही वजह है कि दाे दिन पहले 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका अधिकतम तापमान वापस 35 डिग्री सेल्सियस पार हाे गया। मौसम विभाग ने वापस 23-24 अक्टूबर काे माैसम के बदलने के संकेत दिए हैं। इसकी वजह दूसरा पश्चिमी विक्षाेभ है। बीकानेर संभाग के चाराें जिलाें में हलकी बारिश की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed